मोटिवेशनल हिन्दी 11 शायरी
1. काम करो ऐसा कि एक पहचान बन जाए, हर कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाए, यहां जिंदगी तो हर कोई काट लेता है, जिंदगी जियो इस कदर कि मिसाल बन जाए।
2. बेहतर से बेहतर कि तलाश करो, मिल जाए नदी तो समंदर कि तलाश करो, टूट जाता है शीशा पत्थर कि चोट से, टूट जाए पत्थर ऐसा शीशा तलाश करो।
3. जुनून होना चाहिए मंजिल को हासिल करने के लिए वरना सपने तो सभी देखते है दूसरो को बताने के लिए।
4. उंगलियां बहुत उठेगी जब भी तू कदम बढ़ाएगा मगर आखिर में ऐ मुसाफिर तू मेहनत के दम पर जीत जाएगा।
5. ना संघर्ष ना तकलीफ तो क्या मजा जीने मे तूफान भी थम जाते है जब आग लगी हो सीने मे।
6. ऊंचाई पर वही पहुंचते है जो बदला नही बदलाव लाने की सोच रखते है।
7. कुछ लोगों को उम्र नहीं जिम्मेदारी समझदार बना देती है।
8. जिस काम में दिल लगे वही करो, लेकिन ईमानदारी के साथ करो।
9. अगर तुम चलने के लिए तैयार हो तो मंजिल तुम्हारे सामने झुकने के लिए तैयार हो जायेगी।
10. तुम्हारी कमजोरी ये है की तुम कामयाबी सोच रहे हो, गर मेहनत करते तो कामयाबी कब की मिल गई होती।
11. सफल इंसान अपने साथ चलता है, और असफल इंसान किसी और के इशारे पर चलता है।
Comments
Post a Comment